सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मौलाना हिफाजत हुसैन को दी गई भावभीनी विदाई

करमा, सोनभद्र। विकास खंड करमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया में गुरुवार को एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाध्यापक मौलाना हिफाजत हुसैन की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके कार्यकाल और व्यक्तित्व की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बृजेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगंतुकों का अभिनंदन किया।
कुशल वक्ता और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में पहचान
विशिष्ट अतिथि बीईओ बृजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि: “मौलाना हिफाजत हुसैन एक कुशल वक्ता और मृदुभाषी होने के साथ-साथ अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ कार्य करने की उनकी क्षमता अद्भुत है।”

31 वर्षों का बेमिसाल सफर

पूर्व शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका शिक्षा का सफर 6 जनवरी 1995 से 31 मार्च 2026 तक रहा। इन 31 वर्षों में उन्होंने न केवल अध्यापन किया, बल्कि दर्जनों विद्यालयों के निर्माण और खेलकूद को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भावुक कर देने वाली विदाई और शायरी

विदाई की इस बेला में कई शिक्षकों ने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया। बाबू राम सिंह ने शिक्षकों को समाज में गरिमा बनाए रखने की सीख दी, वहीं मो. आरिफ और सैयद अनवर हुसैन ने शायरी के माध्यम से अपनी विदाई की पीड़ा व्यक्त की। “भूल न जाना हमें आप याद बनाए रखना।”
दुनिया उदास लगने लगी तेरे बगैर सम्मान और आभार
कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी और दर्जनों शिक्षकों ने मौलाना हिफाजत हुसैन को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वर्तमान प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: समारोह में मुख्य रूप से धीरेंद्र पति तिवारी, राजनरायन मिश्र, रविंद्र बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, एस.एन. वर्मा, वकील अहमद, सुशील यादव, आशीष निरंजन, शरीफ अहमद, और ज्ञान देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार ने किया।

ये भी पढ़िए