सेवानिवृत्त अध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई

(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113

म्योरपुर-सोनभद्र। बुधवार को विकासखंड म्योरपुर के कंपोजिट विद्यालय रनटोला में सेवानिवृत्त अध्यापक कौशल अली और कक्षा आठ के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने फूल माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी।सेवानिवृत्त अध्यापक कौशर अली ने अपने अनुभव और

सीखें साझा कीं और विद्यालय परिवार ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और सभी ने सेवानिवृत्त अध्यापक को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, प्रधानाध्यापिका बसंती राय, सहायक अध्यापिका, उमा अग्रवाल, चंद्रावती, सीमा, खुशबू सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए