सोनभद्र,। स्व. आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि एवं इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ सोनभद्र के बैनर तले विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हवन, रक्तदान, गरीब नारायण भोज तथा वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाजसेवा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न अभियंत्रण विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। शिविर में कुल 72 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
रक्तदान करने वालों में लोक निर्माण विभाग के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कुमार सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी, अमित कुमार शुक्ला, छब्बूलाल मंडल उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार चौधरी जनपद सचिव, जितेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, सुमित सिंह, योगेन्द्र सिंह, राम प्रवेश पाल, विनोद कुमार, भागीरथी चौहान, रामबाबू केशरी, रवि प्रताप मौर्या, कालिन्द्र, विष्णु प्रकाश यादव, संजीत कुमार, रामटहल, राजेश कुमार शर्मा, आकांक्षा कसेरा, राजेश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महासंघ ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

