पारिवारिक विवाद में भाई पर जानलेवा हमला करने वाले पिता समेत दो बेटे गिरफ्तार

चोपन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन दबोचे, धारदार हथियार बरामद

चोपन (सोनभद्र)। घरेलू विवाद और मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में चोपन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

बंटवारे को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (15 मई) को ग्राम पटवध निवासी वादिनी श्रीमती जानकी देवी पत्नी रजनीश विश्वकर्मा ने चोपन थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि घर के बंटवारे की बात को लेकर उनके जेठ (भसुर) कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनकी पत्नी पार्वती, पुत्र रवि व पुत्री मीनू ने लामबंद होकर गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उनके पति रजनीश विश्वकर्मा पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नए कानून (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज पीड़िता की तहरीर के आधार पर चोपन पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 0177/2026 धारा 109(1), 115(2), 191(2), 352, 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चोपन अखिलेश मिश्रा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच शुक्रवार की शाम करीब 07:25 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम पटवध में घेराबंदी की और भागने की फिराक में खड़े तीन वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

सराहनीय और त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चोपन थाने के उपनिरीक्षक (उ.नि.) रामफेर यादव, कांस्टेबल शिवम सरोज और रिक्रूट कांस्टेबल सत्यम त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़िए