त्योहारों, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस की पैनी नजर

सोनभद्र : जिले के चूर्क पुलिस लाइन में आज नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जिले की कमान संभालते ही प्रेस कांफ्रेंस कर आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ बनाने , महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, पशु तस्करी पर नियंत्रण व आम जनता की शिकायतों के पर तत्काल सुनवाई कर उसपर त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करने के लिए बोला गया। उन्होंने यह भी बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया।

महिला सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि पिंक पेट्रोलिंग, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया गया है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले में साइबर सेल को सुदृढ़ करने एवं साइबर जागरूकता अभियान भी चलाने हेतु बताया गया, ताकि लोग ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें। साथ ही, पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अंतरजनपदीय सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़िए