सोनभद्र : वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज 1 जुलाई 2025 को विकासखंड रॉबर्ट्सगंज के मगुराही ग्राम पंचायत के अविरल वाटिका में उद्घाटन समारोह जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को वित्तीय साक्षरता को तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड एवं इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जागरूक किया गया।


