कनहर सिंचाई परियोजना से विस्थापित परिवारजनों के 11 सूत्रीय मांग को जिलाधिकारी कों पूर्व भाजपा जिलामहामंत्री ने पत्रक सौपा।

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : उत्तर प्रदेश का ड्रीम प्रोजेक्ट कनहर सिंचाई परियोजना अमवार क्षेत्र से विस्थापितों की समस्या के समाधान हेतु 11 सूत्रीय मांग पत्र भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री ईश्वर प्रसाद निराला ने जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ कों कनहर विस्थापन व पुनर्वास हेतु 30 अक्टूबर 2014 ई को शासनादेश पूर्वर्ती सरकार द्वारा बनाया गया था जिसमें विस्थापितों की मूल सूची के तीन पीढ़ी तक विस्थापन पैकेज दिए जाने का उल्लेख किया गया हैं। परंतु चूल्हा वाइज शब्द होने के कारण तीन पीढ़ी का लाभ लेने से बहुत लोग वंचित हो जा रहे हैं। पुत्री को वारिस मानकर तीन पीढ़ी का मुआवजा प्रदान करने की विसंगति को दूर किया जाए।, दिनांक 30 / 4 / 2024 के पुराने शासनादेश के स्थान पर संशोधित नया शासनादेश जारी किया जाए, विस्थापित कॉलोनी में इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाए जिससे शैक्षिक कार्य इंटरमीडिएट तक संपादित हो सके। सिंचाई हेतु बांध का निर्माण एवं रास्ते का बन्द 4 किलोमीटर के स्थान पर 10 किलोमीटर घूम कर जाने से निजात दिलाया जाने आदि संदर्भित 11 सूत्री मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा गया।

ये भी पढ़िए