पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल — अशोक मिश्रा

(ऋषभ सिंह)सोनभद्र : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने गिनाते हुए कहा मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल रहे, उन्होंने विकास, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं का विस्तार से बखान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है, गरीबों को आवास, पेंशन, राशन और आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है तथा आने वाले समय में हर घर जल योजना का लाभ भी लोगों तक पहुंचेगा।

सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं, पात्र लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है और आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और जल्द ही हर घर जल योजना का लाभ भी आम लोगों को मिलेगा। जिले में स्थापित हो रहे उद्योगों को उन्होंने कहा कि विकास और रोजगार के लिए उद्योग जरूरी हैं, लेकिन आदिवासियों के अधिकारों, उनकी जमीन और जंगलों की कीमत पर कोई विकास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं आदिवासी हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास होगा तो उसका विरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़िए