गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर दुर्गेश पाल गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस को मिली सफलता

सोनभद्र (विण्ढमगंज)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त गोवंश तस्करी के गिरोह का सरगना (गैंग लीडर) बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज पुलिस सक्रिय थी। बुधवार, 13 मई को सटीक सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह की टीम ने बस स्टैंड विण्ढमगंज के पास से दुर्गेश पाल (पुत्र राजनाथ पाल, निवासी छनेहता, जौनपुर) को घेराबंदी कर दबोच लिया।

गोवंश तस्करी और गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गेश पाल शातिर अपराधी है और अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना विण्ढमगंज में निम्नलिखित धाराओं के तहत मामले पंजीकृत हैं:
गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज अली और कांस्टेबल फिरोज अहमद शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

“जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”
पुलिस प्रशासन, सोनभद्र

ये भी पढ़िए