राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी ने 10 गोल्ड मेडल जीतने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया

(रँगेश सिंह)सोनभद्र दुद्धी :- राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया प्रथम जिला सेल्फ डिफेंस चैंपियनशिप 2025 सोनभद्र का सफल आयोजन 5 अप्रैल 2025 को स्काईलाइन इंटरनेशनल स्कूल खड़पाथर मुर्धवा रेणुकूट प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद सोनभद्र के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सोनभद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और दमदार प्रदर्शन किया उक्त प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुद्धी के बालिकाओं ने विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए ने फ़ाइनल तक पहुंचे हुए पदक तालिका में अपने विद्यालय जीजीआईसी दुद्धी का परचम लहरते हुए 10 गोल्ड मेडल पर नाम अंकित करने में सफल रही और जिले में तीसरे स्थान प्राप्त किया गोल्ड

मेडल प्राप्त खिलाड़ी पूनम कुमारी कक्षा 10, आरती कुमारी कक्षा 10, पलक कक्षा 10, कृति सिंह कक्षा 12, सिमरन जयसवाल कक्षा12, पल्लवी कक्षा 12, रीता कक्षा 12, पुष्पा कुमारी कक्षा 10, पूजा कुमारी कक्षा 10, अर्चना कुमारी कक्षा 12, विजेता व खिलाड़ियों को आज के प्रभारी प्रधानाचार्या शोभा यादव और डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा मेडल पहनाया और प्रमाण पत्र देखकर खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया एवं जीजीआईसी दुद्धी की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. रीतिका श्रीवास्तव ने आगामी प्रतियोगिता के साथ ही साथ जीवन के हर क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह की देखरेख व मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय से वर्षा, कुसुम सिंह, गीता यादव अर्चना पुष्पा देवी, मंजू लता, रूमन राय, मनीष कुमार, अंजलि राय प्रीति सोनी, आरती कुमारी, समायरा खान, जितेंद्र तिवारी आदि लोग कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए