अनपरा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन 7 मई को

अनपरा सोनभद्र : आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत अनपरा बाजार स्थित सोनारी गली के पास नए जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन 7 मई को शाम 5 बजे किया जाएगा।

इस केंद्र के खुलने से क्षेत्रवासियों को महंगी दवाओं से राहत मिलेगी तथा उन्हें कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। “एक छोटी सी दवा, बड़ा फर्क लाती है” की सोच के साथ यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

केंद्र संचालकों के अनुसार, यहां उपलब्ध सभी दवाएं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होंगी, जिससे विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

संपर्क सूत्र: 7355183534, 7607351262

ये भी पढ़िए