(दयासागर)गोरखपुर : जंगल कौड़िया भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान विप्र समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया जगतबेला, मजनू चौराहा कुसहरा ,सिहोरवा बाजार ,जंगल कौड़ियां से निकला शोभायात्रा पीपीगंज के बापू डिग्री कॉलेज के प्रांगण में एकत्र होकर शोभायात्रा पीपीगंज कस्बा, भगवानपुर , रामचौरा, कैंपियरगंज, नेतवर बाजार होते हुए गुरम समय माता मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई।शोभायात्रा में डीजे पर भक्ति भजन के साथ बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन समेत सैकड़ों चारपहिया वाहन सम्मिलित थे, भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह विप्र समाज के लोगों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।
ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के नारे लगे कार्यक्रम की शुरुआत पीपीगंज स्थित बापू डिग्री कॉलेज के मैदान पर भगवान परशुराम की विधिवत आरती के साथ हुई। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवा वर्ग झूमता नजर आया और “जय जय परशुराम” व “ब्राह्मण एकता जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। साथ ही निर्धन ब्राह्मण परिवारों के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई। इस अवसर पर भरोहिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने गुरम समय माता मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम के भव्य प्रतिमा लगवाने का वादा किया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रधान बसपा नेता राजेश पाण्डेय,कृपाशंकर मिश्रा, त्रिपुरारी पांडे अवधेश मिश्रा,नरेंद्र दुबे,राजेश पाण्डेय,नरेन्द्र तिवारी,शेरा तिवारी,प्रभुनाथ पाण्डेय,विपिन सिंह,चंद्रमौली त्रिपाठी,सुब्रत पाण्डेय,शशांक त्रिपाठी,राजेश्वर मिश्रा,पल्लू पाण्डेय,भरोहिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह,बिपिन सिंह,रामकृपाल यादव,शिव कुमार पांडेय,पंकज त्रिपाठी,समेत भारी संख्या में विप्र समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।

