मकान गिरे, बिजली गुल लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

(अजीत कुमार)
मो०नं० 9451050113

म्योरपुर,सोनभद्र। क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश से दर्जन भर से ज्यादा कच्चे मकान धराशाई हो गए वहीं भारी बारिश के चलते विद्युत पोल भी जमींदोज हो गये हैं जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई है जिससे औरहवां सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। क्षेत्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है।

बारिश से नदी नाले उफान पर हैं।बारिश से म्योरपुर निवासी राजकुमार, श्री प्रकाश यादव, सावित्री देवी, श्यामू, सुजीत कुमार, राकेश कुमार,रामदुलारे आदि ग्रामीणों के घर बारिश की वजह से धराशाई हो गए हैं। वहीं औरहवां सब स्टेशन से जुड़े गांवों में फाल्ट की वजह से 48 घंटे से लाइट नहीं आई है। विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने में लगे हुए हैं खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।इस ओर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

ये भी पढ़िए