
★ पंखे में आ रहा था करेंट, पत्नी को बचाने के चक्कर में हुई दंपत्ति की मौत
★ एक क्षण में उठ गया दुधमुंहे बच्ची समेत तीन बच्चियों के सिर से मां-बाप का साया
★ तीजा का त्योहार मनाने के लिए पत्नी कर रही थी घर की सफाई
★ मिट्टी का घर पोतते समय गीला होने से घटी घटना
(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में आज तड़के उस समय कोहराम मच गया जब एक दंपत्ति की करेंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक देवाटन निवासी इद्रीश (32) वर्ष पुत्र आलम की पत्नी नजबुन खातुन (28) वर्ष आज सुबह लगभग 5 बजे घर की पोताई कर रही थी तभी पंखा हटाते समय करेंट की चपेट में आ गयी । जैसे ही घटना की जानकारी सो रहे पति इद्रीश को हुई वह पत्नी को छुड़ाने चला गया।

जैसे ही इद्रीश पत्नी को छुड़ाने के लिए छुआ वह भी सट गया और दोनों की करेंट लगने से मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार इद्रीश के तीन छोटी लड़कियां हैं । बताया जा रहा है कि सबसे छोटी लड़की एक वर्ष की है, जो अभी मां की दूध पी रही है। पूरे गांव में इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर इन अनाथ बच्चियों का क्या होगा, कैसे परवरिश होगा।वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

