म्योरपुर थाना समाधान दिवस में 17 मामलों में 4 का हुआ तत्काल निस्तारण

(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113

अधिकांश मामले जमीन संबंधी आए

म्योरपुर, सोनभद्र। शनिवार को म्योरपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस नवागत थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें 17 मामले आये।अधिकांश मामला जमीन संबंधित रहा, जहां दोनों पक्षों की बात सुनते हुए 4 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया वहीं शेष मामलों के निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष द्वारा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेज कर निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने आए फरियादियों की पूरी समस्या सुनते हुए उनका समाधान किया। बता दें कि बरसात का आगमन होने वाला है कि समाधान दिवस में भूमि संबंधित मामले की भीड़ बढ़ने लगी है।थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को कहा कि प्रत्येक मामले का त्वरित समाधान किया जाएगा शांति और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।शासन की मंशानुरूप जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता में है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विजय कुमार,रामनाथ यादव,वृज बिहारी मौर्य, लेखपाल अमरजीत,रंजय यादव,अनूप यादव,राघवेंद्र,मनोज कनौजिया,लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार,दारोगा कृष्णानंद सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए