अनपरा में सभासद का भाई और   भाभी गिरफ्तार, पुलिस ने सुबह में दबोचा, जानें क्या है पूरा मामला

सोनभद्र : अनपरा पुलिस ने अनपरा थाना क्षेत्र के टैगोरनगर नूरिया मोहल्ला में सुबह सुबह छापेमारी कर फरार चल रहे सभासद के भाई और भाभी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के टैगोरनगर वार्ड 20 नूरिया मोहल्ला के सभासद के भाई और भाभी नुरुल आरफीन और मंदीप कौर पत्नी नुरुल आरफीन के ऊपर सोनभद्र न्यायालय ने एक मामले को लेकर वारंट जारी किया था। जिसमें वे फरार चल रहे थे।वारंट के आधार पर अनपरा पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। मौके पर गिरफ्तारी पुलिस टीम में उ०नि० अशोक सिंह, हेड कास्टेबल विपिन जायसवाल, महिला कांस्टेबल निधि, कांस्टेबल अजीत कुमार  आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़िए