अनपरा में घरवालों ने 12 वर्षीय युवराज को लगाई डांट, नाराज मासूम ने फंदे से लटककर दे दी जान

सोनभद्र : अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर के सुपर बस्ती में रविवार सुबह आठ बजे 12 वर्षीय बालक ने में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान युवराज पुत्र विनोद के रूप में हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, युवराज ने सुबह लगभग आठ बजे अपने घर के पंखे में माँ की साड़ी से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तत्काल पड़ोसियों की मदद बालक को फंदे से उतार कर औड़ी सदभावना अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर की सूचना पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि एक 12 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं परिजनों का इस घटना के बाद रो-रोकर  बुरा हाल है।

ये भी पढ़िए