सोनभद्र में 232 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, चेहरे पर दिखी खुशी

मंत्री संजीव गोंड ने विकासखंड चोपन में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए नियुक्ति पत्र


सोनभद्र,। जनपद में बाल विकास एवं पोषण सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में 232 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकासखंड चोपन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री संजीव गोंड ने नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र मिलते ही सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजीव गोंड ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। आंगनबाड़ी सहायिकाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, देखभाल तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में नवनियुक्त सहायिकाओं की तैनाती से आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।


नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री वर्मा, विकासखंड चोपन के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
232 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने से जनपद में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़िए