(मदन मोहन)चंदौली : आज दिनांक 15अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत बसौली में युवा समाजसेवियो के सौजन्य से हुआ खेलकूद का आयोजन
ग्राम पंचायत बसौली के युवाओं के बीच खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उनका उत्साहवर्धन के लिए युवा समाजसेवी रामविलास यादव, अवधेश यादव, आदित्य नारायण उर्फ गुड्डू यादव, तथा अहिंसा एक्सप्रेस के जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन के द्वारा बसौली खेल मैदान पर पंचायत के तीनों गांव के बीच रस्साकशी, कबड्डी का आयोजन किया गया
14 वार्षिक बालक कबड्डी प्रतियोगिता में ललतापुर प्रथम और बसौली द्वितीय, ओपन कैटेगरी में ललतापुर प्रथम बसौली द्वितीय और हनुमानपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया
रस्सा कशी ओपन कैटेगरी में हनुमानपुर प्रथम बसौली द्वितीय और लालतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,
सभी विजेता प्रतिभागियों को दीवाल घड़ी शर्ट और अंग वस्त्र से पुरस्कृत किया गया इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान नंदू यादव जी ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं बराबर ग्राम पंचायत में होनी चाहिए गांव के बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में भी जिला स्तर मंडल स्तर पर नाम रोशन किए हैं और कर रहे हैं
निर्णायक की भूमिका में विजेंद्र यादव, राजेश यादव और अजय कोल रहे।
कार्यक्रम संचालन श्री अशोक यादव ने किया, अर्जुन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए कहा एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेल खुद भी जरूरी है
बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्य रूप से पूर्व प्रधान राजाराम यादव, मारकंडे, श्यामलाल, नरेश यादव, विवेक प्रताप यादव ,बबुंदर मौर्य, चंदन संजय बलवंत, राम प्रकाश, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

