मुख्यमंत्री जी के सम्भावति आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ग्राम गोपालपुरमें कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मीरजापुर : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन के साथ ग्राम गोपालपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान बड़े व छोटे वाहनो की पार्किंग, हेलीपैड, रूट चार्ट आदि का भी निरीक्षण करते हुए तैयारियों पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर , यातायात प्रभारी विपिन कुमार पांडे, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़िए