अनपरा (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर अटल नीम, पुरानी सब्जी मंडी, अनपरा बाजार में निशुल्क वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अनपरा श्री बाल गोपाल चौरसिया तथा सभासद श्री अंगद सिंह ने सनातन विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वाटर कूलर का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की जनसेवा गतिविधियां समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं और आम जनमानस को राहत पहुंचाती हैं, विशेषकर गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
इस मौके पर श्री अशोक केशरी, श्री राजकुमार जायसवाल, पूर्व महामंत्री श्री नवीन पांडेय, श्री हरिश श्रीवास्तव, श्री विष्णु शंकर दुबे, श्री अरविंद सिंह सहित दर्जनों व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

