सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व तथा सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के देखरेख में सोमवार 8 जून 2026 को जन चौपाल लगाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए तमाम बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। इस जन चौपाल में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, सीएसी सेंटर, समाजसेवी तथा पत्रकार साथियों से बात रखने की अपील किए। इस दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा के तहत सुकृत तथा मधुपुर में रोड के किनारे बने होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप किनारे गलत तरीके से खड़ी बड़ी गाड़ियों की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसपर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोगों ने क्षेत्र के कई जगहों को चिन्हित कराया जिसपर तत्काल गश्त बढ़ाने के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बिंदुओं को नोट किया गया। इस दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के कार्यशैली की तारीफ भी किए साथ ही में पूर्व चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र की तारीफ करते हुए कहे कि उनके कार्यकाल से अब तक सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

