सोनभद्र : करमा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करमा पुलिस ने गनेशपुर-करमा बाजार मार्ग पर देसी शराब की दुकान से 100 मीटर दक्षिण में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सगीर अहमद उर्फ लकी निवासी पगिया थाना करमा और अली हुसैन पुत्र नासिर हुसैन निवासी ग्राम किंगरी थाना शाहगंज के रूप में हुई है। इनके पास से 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक जयशंकर यादव, हेड कांस्टेबल श्रीकांत राय और कांस्टेबल शैलेंद्र प्रकाश शामिल रहे।
एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सोनभद्र पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। करमा पुलिस भी अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में जुटी है।

