करमा (अशोक कुमार सिंह)सोनभद्र। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करमा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1.500 किलोग्राम अवैध गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है।
अर्धनिर्मित कमरे में चल रहा था अवैध कारोबार
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (27 मार्च) को थाना करमा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम केकराही स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में नशीले पदार्थों का स्टॉक रखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा। पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।
तलाशी में बरामद हुआ नशीला पदार्थ
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान छटाकू उर्फ छोटकू (32 वर्ष), निवासी केकराही के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम गांजा, 590 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों सत्यदेव सिंह और अंकित पण्डित के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस टीम की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में करमा पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 42/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 जयराम सिंह व उ0नि0 मनोज सिंह, हे0का0 विशाल चौहान व हे0का0 संजय कुमार गुप्ता पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

