करमा पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। थाना करमा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फेकू पुत्र चौधरी राम (74 वर्ष) तथा गोविन्द पुत्र पप्पू (21 वर्ष), दोनों निवासी तिलौली कला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल विशाल चौहान एवं कांस्टेबल दीपू कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़िए