सीमित संसाधन, बड़ा सपनाः 40 किमी रोज सफर कर आशी गुप्ता ने CBSE इंटर में हासिल किए 91.8% अंक

(नसीम सिद्दीकी) कोन/सोनभद्र। जिले के कोन क्षेत्र की बेटी आशी गुप्ता ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की छात्रा आशी गुप्ता मूल रूप से कोन क्षेत्र की निवासी हैं। साधारण परिवार से आने वाली आशी ने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
आशी की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह प्रतिदिन अपने घर कोन से लगभग 40 किलोमीटर दूर डाला स्थित विद्यालय तक पढ़ाई के लिए सफर करती थीं। लंबी दूरी और तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी। आशी के पिता जयदीप गुप्ता, जो पेशे से कपड़ा व्यवसायी हैं, ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर रही है। हाईस्कूल में भी उसने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे और इंटरमीडिएट की तैयारी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ की।
परिणाम घोषित होते ही परिवार में जश्न का माहौल बन गया। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर आशी को शुभकामनाएं दीं। आशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
वहीं पिता जयदीप गुप्ता ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का आशी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आशी गुप्ता की यह उपलब्धि उन हजारों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की इंटरमीडिएट की छात्रा आशी गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप

कोन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की छात्रा आशी गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। आशी की इस सफलता से विद्यालय, परिवार तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है,वहीं विद्यालय के टीचरों की टीम आशी गुप्ता के निवास स्थान कोन पहुंचकर उनको सम्मानित करते हुए छात्रा को मिठाई खिलाई और बधाईयां दी साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मूल रूप से कोन क्षेत्र की निवासी आशी गुप्ता एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता जयदीप गुप्ता कपड़ा व्यवसायी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आशी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशी के पिता जयदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। हाईस्कूल परीक्षा में भी उसने अच्छे अंक प्राप्त किए थे, जिसके बाद उसने इंटरमीडिएट की तैयारी और अधिक मेहनत व समर्पण के साथ की। उन्होंने कहा कि आशी नियमित रूप से अध्ययन करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा सजग रहती थी।
परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों ने आशी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। आशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
वहीं पिता जयदीप गुप्ता ने सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का आशी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आशी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़िए