भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद सोनभद्र के मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित


जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने दी जानकारी, मतदाता एवं आम नागरिक देख सकेंगे अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का विवरण


सोनभद्र,। भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के उपरांत जनपद सोनभद्र के सभी संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों की सूची का आधिकारिक रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के प्रावधानों के अनुपालन में मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित की गई है।


उन्होंने बताया कि प्रकाशित सूची में जनपद के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदान क्षेत्रों के लिए निर्धारित मतदान केन्द्रों का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। इस सूची के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदान केन्द्रों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद सूची को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया गया है। मतदाताओं एवं आम नागरिकों की सुविधा और जानकारी के लिए प्रकाशित सूची का अवलोकन किया जा सकता है। प्रकाशित सूची से मतदाताओं को अपने क्षेत्र के निर्धारित मतदान केन्द्र की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़िए