शिक्षक दिवस विशेष परशिक्षको के लिए प्रेरणास्रोत है मधुरिमा तिवारी

मिर्जापुर : ऐसा किया कार्य बन गई रोल माडल बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित पीएम श्री नगर पालिका स्थित कंपोजिट रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुरिमा तिवारी आज शिक्षकों के लिए पूरे जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपने कार्यों के लिए जानी और पहचानी जाती है उनके कार्यों के लिए हेलो आज सभी शिक्षक इनको एक रूल मॉडल के रूप में मानते हैं इनके द्वारा किए गए शिक्षा के क्षेत्र में कार्य अभूतपूर्व एवं प्रशंसनीय इन्होंने से दिखने वाले कार्य को संभव करते हुए आज अपने विद्यालय पीएम श्रीकंपोजिट रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय को एक नई पहचान दिलाई। जिसका परिणाम है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा इन्हें 2022 राज्य पुरस्कार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिर्जापुर के लालगंज में विंध्य शक्ति सम्मान सम्मानित किया। श्रीमती मधुमिता तिवारी जब मंच पर पुरस्कार लेने पहुंची उस समय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी सभी माननीय विधायक गण सांसद की उपस्थिति में उनको सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा उत्कृष्ट मधुरिमा ऐसे ही शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहिए। आपको बताते चलें कि मिर्जापुर जिले में मधुरिमा तिवारी ने एक खंडहर से विद्यालय को जहां पर मात्र 56 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे ना तो वहांसिर्फ जर्जर बिल्डिंग थी । पठान-पाठन का कोई माहौल नहीं था। चारों तरफ अराजक तत्व विद्यालय पर कब्जा किए थे ऐसे विद्यालय को जन सहयोग खुद के प्रयास मेहनत लगन हिम्मत और शासन की दिशा निर्देश के साथ मधुरिमा ने उस विद्यालय का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया और उसे पूर्ण भी कर दिया जिसका परिणाम निकला कि आज विद्यालय में प्रत्येक कक्ष में टाइल्स 10 कंप्यूटर दो एलइडी बोर्ड टेलीविजन प्रोजेक्टर वाईफाई- सीसीटीवी कैमरा सुंदर बागवानी पोषण वाटिका किचन गार्डन अच्छी वातावरण में पठन-पाठन के साथ विद्यालय नित नई ऊंचाई को छू रहा है इसका परिणाम उनको 2022 का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ उनके कार्यों की सराहना जिले में ही नही प्रदेश भर में होती है ऐसी शिक्षक शिक्षा और समाज के लिए एक अमूल्य धरोहर है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी ने बताया कि हम शिक्षकों का कर्तव्य है अच्छा कार्य करते रहे पहचान स्वयं मिल जाती है अधिकारियों एवम जन। प्रतिनिधि गण के द्वारा की गई प्रशंसा हमारा मनोबल बढ़ाने का कार्य करती है। इनको इनको मानव संसाधन मंत्रालय के द्वारा स्वच्छ विद्यालय सम्मान से सम्मानित साथी अनेक सम्मान से अलंकृत किया गया है आज उनकी पहचान जिले में ही नहीं प्रदेश में योगी शिक्षक के रूप में मिली इनका विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग में सबसे आधुनिक एवं पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ सुंदर शिक्षा के अनुकूल वातावरण तैयार करके देश की भविष्य का निर्माण कर रहा है। ऐसे शिक्षक को शिक्षक दिवस की विशेष शुभकामना।

ये भी पढ़िए