आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये-सुनिश्चित-जिलाधिकारी
आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिक से संख्या में असंतुष्ट फिडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने ए0आर0 को-आपरेटिव, डिप्टी आर0एम0ओ0, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश
सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी। बैठक में आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिक से संख्या में असंतुष्ट फिडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने ए0आर0 को-आपरेटिव, डिप्टी आर0एम0ओ0, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं द्वारा की गयी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण नहीं किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई0जी0आर0एस0, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।


