डॉ बी आर अंबेडकर पार्क तेंदुआ की जमीन पर अवैध कब्जा धारियों के साथ भीम आर्मी के पदाधिकारी व ग्राम पंचायत के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर अतिक्रमण अति शीघ्र हटाने का लिया गया निर्णय

(मदन मोहन)चंदौली : ग्राम सभा मझगावाँ के राजस्व गांव तेंदुआ में डा ०अंबेडकर पार्क स्थल पर एक आवश्यक बैठक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मा ० ईश्वर कोल द्वारा बुलाई गई। जिसका उद्देश्य यह था की डॉक्टर अंबेडकर पार्क में कुछ ग्रामवासियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिसमें पूर्व डॉक्टर अंबेडकर समिति द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए कोशिश की गई परंतु वह कोशिश नाकाम रही जैसे ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के संज्ञान में मामला आया वैसे ही मौके पर ही जिला संरक्षक भीम आर्मी राम चन्द्रराम तथा उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारती और तहसील अध्यक्ष सुभाष चन्द्र भारती तथा ब्लॉक अध्यक्ष शशांत कुमार मौके पर पहुंचे पुनःपूर्व अध्यक्ष द्वारा उसे समिति को भंग करते हुए नई समिति का गठन किया गया और उस अतिक्रमण की संबंध में नई समिति ने जिक्र किया जिसपर जिला संरक्षण भीम आर्मी मास्टर रामचंद्र राम ने यह कहते हुए लोगों को समझाया कि आप लोग अभिलंब स्वयं इस अति प्रमाण को हटा ले क्योंकि जिस भूमि को आप लोग अतिक्रमण शौरभ चन्द्र पुत्र स्व . बसन्त लाल , राम राति देवी व अन्य )कर रहे हैं इस भूमि के लिए माननीय बसंत लाल ने अपना जीवन

बलिदान करके इस जमीन को हासिल किया है उनकी मर्यादा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे के लिएअंदरही हीआप लोग अवैध कब्जे को हटा लीजिएअन्यथा प्रशासन की सहायता से अविलंब आक्रमणकारियों को हटा दिया जाएगा सर्व सम्मत से भरी पंचायत में लोगों ने समझौता को स्वीकार किया इस मौके पर बचाऊ यादव , रामतेज , सन्तोष मास्टर , सन्दीप मानेन्द्र मौर्य ( BDC ), सशान्त , राम रति देवी , मुन्नी देवी ,जयप्रकाश, रतन कुमार गौतम, महेश कुमार , नित्यानंद महर्षि, शिवा ‘ प्रिन्स , सुमन , बाबूलाल , महेंद्र , सुजीत , डा0 लालता , सुरेन्द्र , महेन्द्र नेता , फूलमती सुजीत , सहित गॉव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
मौके पर भीम आर्मी के साथी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर कोल तथा वहां के मूल निवासियों ने सहमति जताई और एक सप्ताह का समय मांगते हुए जो आगे पीडब्ल्यूडी की जमीन है उसे जमीन में अपनी गोमती व झोपड़ी लगा कर जीविकोपार्जन हेतु दुकान वगैह चलाई जाएगी और डॉक्टर अंबेडकर पार्क को खाली करवा दिया जाएगा |
उपरोक्त सझौते को ध्यान देते हुए सभी साथी गण सहित वापस हो गये।

ये भी पढ़िए