सोनभद्र : करमा थाना क्षेत्र के कोयलरिया गांव में अधेड़ ब्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। घर में में पसरा मातम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मा थाना क्षेत्र के कोयलरिया निवासी मोहन भारती(55)वर्ष पुत्र स्व0 मूसे बीती रात मंगलवार को लगभग 10 बजे शौच करने घर के पीछे शौचालय में गया था।जहाँ पास में बने नाले में फिसल गया जिससे मौत हो गई।
किसी ने थाने पर सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई जहाँ नाले में मृतक पड़ा हुआ था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने सेल फोन पर बताया कि लगभग 11 बजे रात को सुचना मिला l पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंची तो मृतक नाले में पड़ा था।घर वालों ने बताया कि शौचालय में शौच के लिए बाल्टी लेकर गए थे।पानी लेने के लिए शायद गये हो जिससे पैर फिसल गया।कुछ देर बाद खोज बिन की गई तो डूबे हुए थे।पुलिस ने पंचायत नामा भर कर मृतक को पीएम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया है।

