ग्रामीणों से संवाद कर जलापूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा, लोगों ने जताया संतोष
सोनभद्र : जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल ने विकास खण्ड नगवां के ग्रामों में पहुंचकर हर घर नल योजना के अंतर्गत संचालित जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं घरों में जाकर नल की टोटी खोलकर पानी की उपलब्धता की जांच की तथा ग्रामीणों से संवाद कर योजना की स्थिति जानी।

ग्रामीणों ने बताया कि योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति हो रही है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री रोहित यादव तथा जल जीवन मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे।

