विधायक घोरावल ने फीता काटकर वन स्टाफ सेन्टर का किये लोकार्पण

सोनभद्र : विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में नव निर्मित बने वन स्टाफ सेन्टर का फीता काटकर शुभारंभ किये, इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लाक प्रमुख सदर श्री अजीत रावत, महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वागीश कुमार शुक्ला), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पुनीत टण्डन, पी0ओ0 डूडा श्री सुधांशु शेखर शर्मा सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस मौके पर मा0 विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला वन स्टाफ सेन्टर का निर्माण हो जाने से इस सेन्टर पर समाज की पीड़ित महिलाओं को न्याय की सुविधा मिलेगीं,

इस सेन्टर पर महिला सुरक्षा सम्बन्धी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि देश की प्रदेश की महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी ने महिला शक्तिकरण अभियान चालाया है, इस अभियान के दारा महिलाओं को शक्तिकरण हेतु जागरूक करने के साथ ही आत्मनिर्भ बनाया जा रहा है। उन्होंने के देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और महिलाएं आत्म निर्भर बनने हेतु अपना स्वयं का रोजगार कर रही हैं और सरकार द्वारा उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मा0 विधायक घोरावल ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में वन स्टाफ सेन्टर का शीघ्र निर्माण हो जाने पर सराहना भी किये और उन्होंने कहा कि वन स्टाफ सेन्टर पर पीने की पानी व्यवस्था हेतु समर सेबूल लगाये जाने हेतु शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ किये जाये। इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने वन स्टाफ सेन्टर का निर्माण जनपद में हो जाने से पीड़ित महिलाओं को न्याय की सुविधा इस सेन्टर के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने सेन्टर के उद्घाटन कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की। इस दौरान नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि मिशन शक्ति/महिला शक्तिकरण का अभियान मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। महिला शक्तिकरण की परिभाषा नारी शक्ति को मजबूती प्रदान करना है, उन्होंने कहा क वन स्टाफ सेन्टर के बन जाने पर जनपद की महिलाआंे को न्याय हेतु दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें न्याय वन स्टाफ सेन्टर पर ही मिल सकेगा। एक नवजात शिशु बालिका जो लावारिस अवस्था में प्राप्त हुई थी, उसका नामकरण आज होना था, उस नवजात बालिका का नामकरण मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कत्यायिनी रखा और उसके पालन पोषण हेतु सम्बन्धित को दायित्व सौंपा। इस दौरान बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सेन्टर मैनेजर दीपिका सिंह, गायत्री दूबे, रोमी पाठक, केस वर्कर रेनू यादव आदि उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़िए