(मदन मोहन)नौगढ़ चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के अमदहां चरनपुर निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र राम लाल का कच्चा घर भारी बारिश से गिर गया। घर गिरने से गृहस्थी का समान नष्ट हो गया है जिससे परिवार के रहने व खाने-पीने की सामग्री जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए उन्होंने इस संकट के समय आर्थिक मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई।

