सिंगरौली। हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर एनसीएल के जनसंपर्क अधिकारी राम विजय सिंह को ग्रीष्मकालीन अवकाश से वापस कार्यालय लौटने पर क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने श्री सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जनसंपर्क और मीडिया के साथ उनके सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उपस्थित पत्रकारों में वरिष्ट पत्रकार व ऊर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता के दो शताब्दी पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का विषय है

और ऐसे समय में जनसंपर्क एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एन सी एल के पीआरओ राम विजय सिंह ने सम्मान के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है तथा समाज के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को नमन करते हुए सभी सिंगरौली व सोनभद्र के पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आर पी सिंह, रामयश सिंह,चंद्रदेव राजभर गोविंद राज बिंद,संतोष सोनी,आदि लोग उपस्थित रहे।

