सोनभद्र में NCORD समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र : में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवम् राजस्व सोनभद्र की उपस्थिति में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग आदि प्रमुख हैं। बैठक में सर्व प्रथम शपथ दिलाई गयी तथा गत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, युवाओं मे बढ़ते नशीले पदार्थों के सेवन के विभिन्न तरीकों, उनके दुष्प्रभावों तथा रोकथाम के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़िए