जिलाधिकारी के माध्यम से माहामहीम राष्ट्रपति के नाम, जय हिन्द मानवधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर : जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। बीते 9 अगस्त 2024 को कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप वह मर्डर के विषय में पत्र द्वारा भारत सरकार के उच्च एजेंसियों द्वारा जांच करा कर पीड़ित को न्याय और पाए गए दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की मीरजापुर जिला इकाई टीम द्वारा पत्र के माध्यम से मांग की गई राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद इस घटना के विषय में राष्ट्रीय महिला आयोग और सभी राज्यों के राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न को संज्ञान में लेकर ऐसी कठोर कार्रवाई की जाए जिससे ऐसे विषय में सोचने के लिए भी दरिंदों की रूह कब जाए और भारत सरकार की कानून मंत्री से निवेदन है। एक ऐसा कानून बनाया जाए रेप के विषय में जिससे दोषियों को तत्काल कार्रवाई करें उनके जिंदगी से उनको मुक्त करें ताकि दोबारा कोई ऐसा सोच को भी ना सोचे यह प्रेरणा ऐसी कार्य करने की हमारे देश में बाबा राम रहीम आसाराम जैसे लोगों से सीखते हैं की होगा क्या ज्यादा से ज्यादा जेल होगी होगी मेरा बार-बार निवेदन है भारत देश को चलाने वाले ऐसा नियम बनाया जाए ऐसा कानून लाया जाए जो हमारे देश की बच्चियों को खुशहाल होकर अपने घरों से बेखौफ होकर अपनी जिंदगी को आजादी से जी सके जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की ऑल इंडिया टीम द्वारा ऐसे जिन जिन राज्यों में घटना घटित गई है उन सभी राज्यों की सरकार और शासन प्रशासन की जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन निंदा करती है। उक्त ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से मौजूद जय हिन्द मानवधिकार एसोसिएशन के मण्डल मीडिया प्रभारी मो0 तौसीफ अहमद, मण्डल महिला सचीव सारीका दूबें , जिलाध्यक्ष संजय उमर, अली अहमद वारसी, शोएब, शमीम अहमद अंसारी, पंचम बिंद, विजय कुमार, संदीप कुमार, राजू यादव, रेखा गुप्ता, सावित्री बिंद, इम्तियाज अहमद, आकाश जायसवाल, सूरज केसरी, दिलीप यादव, मन्नू लाल बिंद, तमाम पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए