चैनपुर में भस्सी डालकर हो रहा सीसी रोड निर्माण साईडवाल में लगवाए जा रहे पुराने ईंट

अरूण पाण्डेय:

बभनी। विकास खंड के ग्राम पंचायत चैनपुर में मनरेगा के तहत लालता प्रजापति के घर के पास सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है जहां मानकों को ताक पर रख कर कार्य कराया जा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने व जर्जर भवन के ईंट से साईडवाल लगवा दिया जा रहा है सीसी रोड के जगह की मिट्टी को समतल किए बगैर जैसे-तैसे सोलिंग डलवा दी गई है बालू के जगह भस्सी डलवाई जा रही है जबकि इससे पूर्व कुछ जगहों पर बनवाए जा रहे सीसी रोड में भस्सी डलवाए जाने का मामला आया था जिसे अवर अभियंता के द्वारा तत्काल मस्सी हटवा दिया गया था उन्होंने कहा कि सीसी रोड में भस्सी डलवाया जाना मानक में नहीं है।ढलाई होने से पूर्व ही उसके साईडवाल में लगे ईंट टूटकर बिखरने लगे हैं यहां तक कि सरकार की मनरेगा में काम करने वाले लोग मनमानी रोजगार गारंटी योजना का नाम देने में लगे हुए हैं

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि भ्रष्ट ठेकेदार व मनमानी करने वालों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए ठेकेदारों की कार्यप्रणाली अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि विभाग के जेई इस तरह के घटिया कार्य में किस बात का निरीक्षण कर एमबी किया जाता है इस बात से स्पष्ट होता है कि इस मामले में ब्लाक में बैठे अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध है

इसलिए मामले को देखते हुए किसी एक्सपर्ट टेक्निकल एजेंसी द्वारा जांच कराई जाए जिससे क्षेत्र में जितने भी इस तरह के कार्य कराए जा रहे हैं सबकी असलियत सामने आ सके। जब इस संबंध में अवर अभियंता काशीनाथ यादव से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका लिहाजा इस मामले में उनका पक्ष नहीं रखा जा सका। जब इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी कमलेश भारती से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी गोल-मटोल जवाब देते हुए कहा कि पुरानी ईंट का प्रयोग नहीं हो रहा है और भस्सी डलवाया जा सकता है।

ये भी पढ़िए