सोनभद्र दौरे पर हरदीप पूरी, जैविक खेती से लेकर पेट्रोल-डीजल के दामों पर की बात

(ऋषभ सिंह)सोनभद्र : पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उन्होंने जैविक खेती करने वाले किसानों से मुलाकात की। इसके साथ ही “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ संवाद किया। दौरे के दौरान किसानों को गैलन और जरकिन में डीजल मिलने पर उठे सवालों का भी जवाब दिया। देखिए यह रिपोर्ट।

सोनभद्र पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सबसे पहले जैविक खेती करने वाले किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों के अनुभव सुने और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसके बाद “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत मंत्री ने जिले के व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में 108 दिनों तक हार्मोन बंद रहा जिसके वजह से पेट्रोल डीजल व एलपीजी के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा एक्साइज ड्यूटी को घटकर इस बढ़ोतरी को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया इसके एवरेज में पेट्रोलियम कंपनियों को प्रतिदिन 1 हजार करोड रुपए का घाटा हो रहा है लेकिन यह समस्या उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचने दी गई पेट्रोल डीजल व एलपीजी के दामों में कुछ बढ़ोतरी जरूर हुई है लेकिन फिर भी केंद्र सरकार के द्वारा यह प्रयास किया गया कि उपभोक्ताओं के के पर इसका काम से कम असर हो।

मैं पेट्रोलियम से संबंधित पूछे गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भड़कते हुए नजर आए इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सोनभद्र में आने का उनका उद्देश्य 12 साल बेमिसाल के तहत आना हुआ है हालांकि उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर नेटवर्क की समस्या है इस समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल के साथ बैठक की गई है और बहुत जल्द ही चिन्हित जगह पर टावर लगवा कर इस समस्या को भी समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए