जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अंतर्गत प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी में सिखों के प्रथम संस्थापक गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन में मुख्य अतिथि गुरुद्वारा प्रमुख के सेवादार अजीत सिंह का मार्गदर्शन उद्बोधन के बीच सामाजिक समरसता भाईचारा का संदेश दिया गया । गुरु नानक देव के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की गई। विशिष्ट अतिथि सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल अग्रहरि ने कहा कि बदलते परिवेश में कुटुंब परिवार का विघटन चिंतनीय है। गुरु नानक जी का सामाजिक भाईचारा का संदेश हम सभी के जीवन में अनुसरण करने योग्य हैं।

विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने गुरु नानक देव जी के बताएं मार्ग संगत ,पंगत और सौदा पर अपने विचार व्यक्त कर आपस में वैमनस्ता – दूरी , जाति पाति धर्म पंथ मजहब से दूर सनातन परम्पराओं में सब को लेकर चलने का संदेश दिया। कन्हैयालाल अग्रहरि , आलोक अग्रहरि , जवाहरलाल एडवोकेट ने कहा कि विद्यालय में सांस्कृतिक विरासत को संजोने का शानदार कार्य किया जा रहा। गुरु नानक जी के जीवन से जुड़े कई रोचक बातों को रखा गया। आगंतुक अतिथियों को विद्यालय के शानदार अरदास / भजन मोनिका सिंह, शमीम प्रस्तुत द्वारा किया गया । संचालन जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर दुद्धी द्वारा किया गया। इस मौके पर मैनेजर जावेद अहमद , यशस्वी कपूर , रेशमा सुब्बा, सुशांत छेत्री , बलवंत कुमार आदि दर्जनों विद्यालय के अध्यापक कर्मचारी मौजूद रहे।


