ब्लॉक स्तरीय खेलों में नन्हे धावकों और कबड्डी खिलाड़ियों का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

रिपोर्ट : मदन मोहन, नौगढ़ (चंदौली)नौगढ़। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 में नौगढ़ ब्लॉक के विभिन्न संकुलों से पहुंचे नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में दौड़ और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और दमखम के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में सभी संकुलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बोझ संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय रिठियां (अमदहां संकुल) की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
दौड़ प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
50 मीटर बालक वर्ग में रिठियां के आयुष प्रथम, सुर्रा के किशन द्वितीय तथा लालतापुर के आकाश तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बालिका वर्ग में रिठियां की सुनैना ने प्रथम, नौगढ़ की अर्चना ने द्वितीय और रिठियां की शालिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।


100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में लालतापुर के आकाश प्रथम, सुर्रा के आर्यन द्वितीय तथा रिठियां के आयुष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुनैना प्रथम, अर्चना द्वितीय और शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में उदितपुर/सुर्रा के आर्यन ने प्रथम, सीएस नौगढ़ के अर्पित ने द्वितीय तथा अंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में परसिया के कुश कुमार प्रथम, सुर्री के अंश द्वितीय और अमदहां के नितीश तृतीय रहे।
400 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में रिठियां के हर्ष ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में परसिया के कुश कुमार प्रथम, सुर्री के अंश द्वितीय और रिठियां के अविनाश तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, सुमन द्वितीय और सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
प्रतियोगिता को सफल बनाने में एआरपी संजीव कुमार सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष कुमार सहित रिंकू यादव, हंसलाल, सर्वदानंद, महेश तेंदुलकर, अशोक यादव, अरुण कुमार सिंह एवं अखिलेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया। बच्चों की सफलता से शिक्षकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।

ये भी पढ़िए