(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र : दुद्धी सोनभद्र पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में यातायात माह नवंबर के अंतिम दिन 30 नवम्बर 2025 दिन रविवार कों दुद्धी म्योरपुर मार्ग पिंक पुलिस बूथ स्टेशन पर बाइक पर तीन सवारी यात्रा करने, सीट बेल्ट बीना लगाए व बीना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले आदि कों कस्बा प्रभारी एवं उप निरीक्षक आदि की मौजूदगी

में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं माल्यार्पण कर हाथ जोड़कर यातायात नियमों का पालन करने का अनोखा पहल किया। यातायात माह में सराहनीय कार्य कों लेकर दुद्धी वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश चंद द्विवेदी कों पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा नें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


