रिपोर्ट मदन मोहन चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के – गिरिवासी सेवा संस्था के द्वारा ग्राम पंचायत सेमरसाधोपुर के ग्राम पथरौर में पंचायत स्तरीय नारी संघ के लिडरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से समझ बनाकर सशक्त करने पर बल दिया गया।
संस्था के सचिव रामकृत ने अपने सम्बोधन में बतायें कि संगठन के उद्देश्य व कर्तव्यों के उपर विस्तृत प्रकाश डालते हुए गांव की बुनियादी सुविधाएं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए महिला संगठन को सामोहिक पहल करने की आवश्यकता है तभी गांव की विकास हो पायेगा।
ट्रेनर श्रीमती सुमन जी ने संगठन के लिडरों को नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का भरपूर प्रयास कि। महिला लिडर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मुद्दे पर महिला की प्रेरित किया कि अपने महिला अपने हक व हिस्सेदारी को लेकर बेहिचक बुलंद आवाज निकालने की जरूरत है तभी हर महिला सशक्तिकरण की राह पर खड़ी हो सकेगी।

प्रोजेक्ट कोआर्डिनेट अयोध्या ने संगठन की मजबुती पर समझ बनाते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं से पंचायत के कोई पात्र व्यक्ति न बंचित रहें इसके लिए सभी को सहयोग की आवश्यकता है तभी बनांचल क्षेत्र के समुदाय सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता बिन्दु कुमार, भवन कुमार व राजेश्वर जी ने सभी उपस्थित महिलाओं को उत्साह वर्धन करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए मार्ग प्रशस्त किये। सामाजिक कार्यकर्ता सुग्रीव यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन संगीत जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लिडरो में सन्तरा, गीता, मीरा, नर्मदा, प्रभावती, मीना दुलारी आदि।

