बभनी:हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा बभनी के गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा दी जाती है।

हंस फाउंडेशन के मोबाइल मेडिकल यूनिट वर्षों से क्षेत्र में कार्य रही है, जो रोज अपने तय रुटों पर जाकर ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। मोबाइल वैन में ही ग्रामीणों लोगों के खून,शुगर,बीपी सहित अन्य जांच कर मरीजों को निशुल्क दवा दी जाती है,और उन्हें स्वास्थ्य और बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है।
जो मरीज मोबाइल वैन तक नहीं पहुंच पाते हैं टीम उनके घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करती है, और उन्हें दवा दी जाती है। टीम में चिकित्सक, फार्मास्सिट ,लैब टैक्नीशियन और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहते हैं।

हंस फाउंडेशन के हेल्थ वर्कर द्वारा चैनपुर में पात्र लोगों को कीट वितरण
बभनी के चैनपुर गांव में हेल्थ वर्कर कुसुम कुमारी द्वारा महिलाओं व बच्चों को पोषण किट वितरण किया गया ।जिसमें चैनपुर के पार्वती देवी
चांदनी देवी
सविता आशा बिरहुल
ममता प्रियंका आदि दर्जनों लोगों में पोषण किट वितरण किया गया।

