चोरी में वांछित चोर को पिपरी पुलिस ने सामान समेत पकड़ा, जेल भेजा

सोनभद्र : अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में थाना पिपरी पर पंजीकृत मुकदमा धारा-305(a), 317(2), 331(2) BNS में वांछित अभियुक्त कपिल उर्फ बैला पुत्र स्व0 पकौड़ी निवासी वार्ड नं0-01 मलिन बस्ती थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर रेनुकूट रेलवे स्टेशन के पीछे वाले तिराहे से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त कपिल उर्फ बैला पुत्र स्व0 पकौड़ी निवासी वार्ड नं0-01 मलिन बस्ती थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त मेराज उर्फ कल्लू पुत्र केदार उर्फ फिरोज के साथ मिल कर चोरी किये थे कुछ सामान बेच दिया हूँ और कुछ आज बेचने जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़िए