(अशोक कुमार सिंह)सोनभद्र : करमा थाना परिसर में अपनी-अपनी मां के नाम पौधे लगाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि हमारा सबका कर्तव्य है की हम एक पेड़ जरूर लगाए हमे दस बीस पौधे लगाने की जरूरत नही है क्योंकि 20 पौधे लगाए और उन पौधों की सेवा नही कर पाए तो हमारे पेड़ पौधे लगाने का कोई ओचित्य नही है हमे सिर्फ एक पौधा लगाना है और उसकी तब तक सेवा करना है जब तक वो बड़ा नही हो जाता उन्होंने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगो से एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत पेड़ लगाने की अपील जन मानस से की है।

