संभल एवं कौशांबी में हुए बवाल को लेकर ओबरा में पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च किया

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में संभल एवं कौशांबी की घटना के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व अराजक तत्वों का चिन्हाकंन करने हेतु आज सोनभद्र के क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारु द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज के कस्बा में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा अन्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी में एरिया डोमिनेशन किया गया । एरिया डोमिनेशन के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों एवं अराजकतत्वों की गहनता से चेकिंग की गई । एरिया डॉमिनेशन के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद सोनभद्र पुलिस शांति,सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

ये भी पढ़िए