खोए बच्चे को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

मिर्जापुर : पीआरवी-3718 को पुरानाबाडा के पास एक दिव्यांग बालक उम्र करीब-10 वर्ष के घर से भटके होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त बालक(मूक-बधिर/दिव्यांग) के सम्बन्ध में चाइल्ड लाइन मीरजापुर व कन्ट्रोल रुम मीरजापुर को सूचना दी गई। थाना चील्ह पुलिस व पीआरवी-3718 द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक के परिजनो की तलाश करायी गई। परिजनों के मिल जाने पर तस्दीक कर उक्त दिव्यांग बालक को उन्हे सुपुर्द किया गया । गुमशुदा 10 वर्षीय दिव्यांग बालक को सकुशल पाकर माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे जिनके द्वारा थाना चील्ह पुलिस बल व पीआरवी-3718 पुलिसबल का धन्यवाद देते हुए मीरजापुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

ये भी पढ़िए