थाना करमा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(अशोक कुमार सिंह)सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करमा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने थाना करमा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 73/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक करमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त अनीष गौतम पुत्र रामफल, निवासी ग्राम गेदरी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी राय, हेड कांस्टेबल विशाल चौहान तथा कांस्टेबल चंदन यादव शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़िए