सोनभद्र: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का महाअभियान, महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

सोनभद्र (ब्यूरो): जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सोनभद्र पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गांव-गांव और स्कूल-कॉलेजों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।

सामाजिक कुरीतियों और सुरक्षा पर संवाद

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और महिला बीट अधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लिंगानुपात में सुधार, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, और महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में बताते हुए आत्मरक्षा (Self-Defense) के गुर भी सिखाए गए।


बढ़ते साइबर अपराधों पर विशेष सतर्कता


वर्तमान में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से सतर्क किया। पुलिस ने अपील की कि:
किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ अपना OTP साझा न करें। संदिग्ध लिंक या फर्जी कॉल के झांसे में न आएं।
सोशल मीडिया का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें।
इन हेल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर दें: 112: आपातकालीन पुलिस सेवा
1090/1091: महिला पावर लाइन, 1930: साइबर अपराध की शिकायत हेतु, 181: महिला हेल्पलाइन, 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सोनभद्र पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प’ के ध्येय वाक्य के साथ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए